हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की आम सभा की बैठक आज राजपूत धर्मशाला परिसर मे प्रातः 10:30 बजें सम्पन्न हुई। जिसमे क्षत्रियबन्धुओं ने समाज के व्यवहार एवं आचरण में दिन प्रति दिन आ रही गिरावट पर चिन्ता व्यक्त की। स्वतंत्रता सेनानी प्रो० भारत भूषण की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे समाजेवी रविप्रताप ने कहाॅ कि समाज मे नैतिक पतन चरम पर है। जिसका दुस्प्रभाव आने वाली पीढियों पर पडना स्वाभाविक है। इसे दूर करने के लिए संस्कारों की नीव को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। सुशान्त सिंह राजपूत की हत्या मे आये नये मोड को उन्होने चिन्ता जनक बताया। प्रो० भारत भूषण ने कहाॅ कि संस्कारों की नर्सरी परिवार के बुर्जुग है। जिनके सम्मान से ही इस नर्सरी को अभिसिंचित करते हुए बढाया जा सकता है। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा ने हाथरस की घटना को एक दलित के नाम पर राजनैतिक षडयंत्र बताते हुए कहाॅ कि पीडित परिवार के प्रति हम सभी की संवेदनाएं है। लेकिन एक दलित के नाम पर देश की सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जा सकता है। उन्होने देश सुरक्षा को किसी परिवार, जाति, धर्म, समाज से ऊपर बताया। महासचिव डाॅ० शिवकुमार चौहान ने कहाॅ कि राजनीतिक महत्वकांक्षा के कारण लागू आरक्षण की नीतियों ने सामाजिक सौहार्द्र को बिगाडने का काम किया है। जिसके परिणाम स्वरूप समाज का नैतिक पतन हो रहा है। जातिगत आरक्षण पर रोक लगाकर आर्थिक आधार पर सभी जातियों को आरक्षण का लाभ देने से इस गिरावट को रोका जा सकता है। बैठक में कोविड-19 महामारी के दौरान दिवन्गत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई। जिला अस्पताल के पूर्व वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ० एच.के. सिंह के पुत्र की घटना पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अजय चौहान ने कहाॅ कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। इस अवसर पर नरेन्द्रपाल सिंह चौहान, धीरेन्द्र नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी, मदनपाल सिंह, मनवीर सिंह, विजयपाल राणा, तनुज शेखावत, अजय चौहान, हर्षित चौहान, संजीव कुमार, सुधीर चौहान आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अजय चौहान ने किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours