हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के कबूलपूरी रायघटी गांव निवासी रतन सिंह पुत्र गोविंदा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया बीती 4 अक्टूबर को रात मे लगभग 9 बजे गांव का ही व्यक्ति उसके खेत में घुस आया और उसके साथ गाली गलौज कर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से उसकी पीठ पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया, उसने बताया इस दौरान उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए, और वह जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है शीघ्र ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours