हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राव ज़ुबैर पुंडीर) छुटमलपुर। देहरादून रोड चामारी खेड़ा टोल प्लाजा पर समाजवादी पार्टी के MLC उमर अली खान का धरना प्रदर्शन 6 दिन से चल रहा था आज शासन ने उनकी सारी मांगे मानली, 18 किलोमीटर लोकल के लिये फ्री कर दिया गया है। चमरीखेड़ा टोल पर चले रहे धरने फरहाद आलम गाडा, एमएलसी उमर अली खान के कड़े प्रयासो से आज लोकल लोगो का टोल फ्री करा दिया गया है। एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह ने धरने स्थल पर पहुचकर धरना समाप्त कराया, इस दौरान उमर अली खान ने कहा कि धरने में पूरा समय बिताने वाले व कड़ी मेहनत से डटे रहने पर फरहाद आलम बधाई के पात्र है, उनकी मेहनत रंग लाई है। आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, प्रधान सँगठम किसान यूनियन व सभी ग्रामीण भी बधाई के पात्र है एक जुट होकर सभी ने टोल फ्री के लिए धरने स्थल पर पहुचकर अपनी ताकत दिखाई। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरहाद आलम ने कहा कि रविवार सुबह ही एसडीएम सदर ने कार्यलय बुलाकर कहा कि आप धरने से उठ जाए, आपकी जो मांग है वह टोल प्रबन्धन व हाईवे अधिकारीयो से बात कर लगभग 16 किलोमीटर चारो ओर से फ्री करने की बात तय हो चुकी है। जिसमे फरहाद ने एसडीएम साहब का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह लड़ाई लोकल के लोगो के लिए लड़ी जा रही थी, जो कि अब पूरी हो गई है। फरहाद ने कहा कि लोकल क्षेत्र के लोगो का पूरा सहयोग धरने स्थल पर मिला है, जिन्होंने मेरी तरह अपना भी घर छोड़कर दिन रात कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे, उनकी मेहनत को भी में सलाम करता हु, आपको बता दे कि फरहाद आलम पिछले 6 दिनों से धरने स्थल पर क्षेत्र के लोगो की लड़ाई के लिए धरने स्थल पर जमे बैठे रहे जिसमे आज लोगो के लिए लड़ रहे लड़ाई को लेकर प्रसासन ने उनकी मांग पूरी कर ली है। इस दौरान हाजी रियासत रागीब प्रधन अध्यक्ष विधानसभा बेहट राजिक प्रधान अध्य्क्ष विधानसभा देहात जुनेद गाडा,फैजान प्रधान, नफीस प्रधान, मोहम्मद तनवीर, जुल्फकक, मोहसिन, मसूद, डॉ शाहनवाज हाजी रहिश प्रधान फरमान प्रधान फेजनं, तौसीफ, वसीम ,मनसूब, राजेश सनी, खर्शिद मलिक, गुलफाम अली, वसीम अहमद, अनस, मोहसिन, सुशील सैनी, प्रदीप राणा, जुमेड बबतनवाला खुर्शीद, अनुराग चौधरी, मोहित राणा आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours