हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू राम) हरिद्वार। जहां केंद्र सरकार गायों के संरक्षण के लिय गौशाला खोलने के लिए अनुदान देने के बड़े-बड़े दावे करती है, वही सरकार का यह दावा हरिद्वार जिले के बंदरजुड में हवा हवाई होता हुआ नजर आ रहा है। बंदरजुड़ क्षेत्र में स्थित बनी गौशाला में लगभग 110 गाय मौजूद है। जहां बाबा वीरेंद्र नाथ लगभग 3 साल से गायोंं की दिन-रात सेवा कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से किसी भी तरह का आज तक अनुदान गौशाला को नहीं मिला है। जिस कारण गौशाला में मौजूद गायों की देखभाल सही तरीके से नहीं हो पा रही है।

देखें वीडियो: बाबा वीरेंद्र नाथ

वही बाबा वीरेंद्र नाथ का कहना है कि गौशाला में लगभग 110 गाय मौजूद है और 3 सालों से दिन रात मेहनत करने के बाद भी गायों की सही देखभाल नहीं हो पा रही है, उन्होंने शासन प्रशासन से गौशाला के लिए अनुदान की मांग की है। जिससे गौशाला में मौजूद गायों की अच्छी तरह से देखभाल हो सके। और सही तरीके से बीमार गायों का इलाज भी सही समय पर किया जा सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours