हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर रुड़की तिराहे पर ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवाया, बता दे मृतक विनोद कुमार पुत्र विश्राम लक्सर के ही सिमली गांव का निवासी था, घटना के बाद मर्तक विनोद के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, मृतक के परिजनों का कहना है। मृतक विनोद लक्सर नगर पालिका में सफाई की ठेकेदारी करता था, और सुबह लक्सर गांव से ड्यूटी कर अपने घर आ रहा था रास्ते में ट्रक की साइड लगने से उनकी मौत हो गई। वही एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भिजवाया जा रहा है, अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours