हरिद्वार की गूंज (24*7)


(गगन शर्मा) हरिद्वार। शिवालिक नगर में दो दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। उत्तराखंड के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार हरिद्वार पहुंचने के बाद उन्होंने शिवालिकनगर क्षेत्र पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। डीजी लॉ एंड ऑर्डर ने इस हत्याकांड का जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई हैं। डीजी लॉ एंड ऑर्डर ने घटना को गंभीर मानते हुए शिवालिक नगर में पुलिस अधिकारियों और वरिष्ठजनों के साथ बैठक कर अलग से सुरक्षा योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। जैसा कि शिवालिक नगर क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगो में भय और आक्रोश का माहौल है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिक नगर के एक मकान में बुजुर्ग दंपति के क्षत-विक्षत शव पुलिस को बरामद किये थे। इस बारे में अशोक कुमार ने कहा कि इस घटना में पुलिस की जांच आगे बढ़ी है, लेकिन अभी ठोस रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता। इस घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ की अलग अलग टीम लगाई गई है। साथ में स्पेशल टीम को देहरादून से बुलाया गया है। पुलिस जल्द ही इस डबल मर्डर केस का खुलासा करने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर में पुलिस अधिकारियों और वरिष्ठजनों के साथ बैठक कर अलग से सुरक्षा योजना बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार से कहा गया है। शिवालिक नगर क्षेत्र में वृद्ध दंपति की हत्या को पुलिस मुख्यालय ने भी गंभीरता से लिया है। यही वजह है कि कल आईजी गढ़वाल ने मौके का निरीक्षण किया था। उसके बाद आज खुद उत्तराखंड के डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार स्थिति का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे। पुलिस अधिकारी इस घटना में जल्द खुलासे की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय जनता ने इस क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को देखते हुवे एक पुलिस चौकी खोले जाने की मांग की है। जिसके लिये अशोक कुमार ने कहा कि स्थान का चयन कर चौकी खोले जाने का कार्य किया जायेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours