हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। नाजिम पुत्र तमकीन निवासी नसीरपुर कला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया उसकी बहन शबनम की शादी बीती 3 अप्रैल को समीर पुत्र ताहिर निवासी नेहन्दपुर सुठारी कोतवाली लक्सर के साथ थाना पथरी के नसीरपुर कला मे रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर 6 खर्च किए थे, उन्होंने बताया समीर को बुलेट मोटरसाइकिल, फर्नीचर, कपड़े, बर्तन जेवर आदि काफी सामान दिया था। बावजूद इसके समीर की मां अफसाना पिता ताहिर और सोनू, मोहम्मद आबिद पुत्र गण ताहिर शादी में दिए गए। दहेज से खुश नहीं थे और पहले दिन से ही उसकी बहन से स्विफ्ट कार 7 लाख रुपये नगद की मांग करते थे। इसी दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन शबनम के साथ वह बेरहमी से मारपीट व दहेज़ के लिए उसे प्रताड़ित करते थे, दहेज की मांग पूरी ना होने के कारण आए दिन वह उसकी बहन से लात हाथ मुक्को व डंडों से मारपीट करते थे। और दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देते थे, उसने बताया उसकी बहन ने अपने साथ मारपीट की घटना वह दहेज की मांग, उन्हें वह फोन पर बताया करती थी। उसने बताया जिसके बाद रिश्तेदारो और उन्होनें उन्हें काफी समझाया आरोप है, बीते 12 अक्टूबर को उसके भाई को सूचना मिली कि उसकी बहन आरोग्य हॉस्पिटल रुड़की पुहाना में भर्ती है वह कुछ लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा इस दौरान घायल अवस्था में उसकी बहन ने उसे बताया कि मेरे ससुराल वालों ने मुझे बुरी तरह मारा पीटा है और मुझे कुछ जहरीली चीज खिलाई है, उसने बताया उसकी बहन ने उसे कहा कि मैं मर जाऊंगी मुझे बचा लो लगभग दस 12 घंटो के बाद इलाज के दौरान हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसकी बहन को मृत घोषित कर दिया। पीड़ित भाई ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए समीर उसकी माफ साना पिता ताहिर तथा सोनू मोहम्मद वह आबिद पुत्र गण ताहिर के खिलाफ लक्सर पुलिस से गुहार लगाई है। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने पीडित की तहरीर के आधार पर मुुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रहिम कार्यवाही मे जुटी है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours