हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर अली चौक पर चेकिंग अभियान के दौरान एक नैनो कार सवार दो आरोपियों को 10 पेटी अवैध देसी शराब के साथ धर दबोचा। कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण और कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी के मार्गदर्शन में अवैध शराब तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। उसी क्रम मे तेजतर्रार उप निरीक्षक जसवीर सिंह नेगी, कांस्टेबल नारायण सिंह और कांस्टेबल रामपाल सिंह के द्वारा सुल्तानपुर अली चौक के पास से अभियुक्त अंकेश कुमार पुत्र शिवराज गुप्ता निवासी सोसायटी रोड लक्सर व नरेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी अकोढा खुर्द को नैनो कार से परिवहन करते हुए 10 पेटी अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही लक्सर पुलिस का कहना है दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours