हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार क्राइम मुक्त भारत संगठन के चेयरमैन कार्तिक कुमार के सानिध्य में सैकड़ों युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। कार्तिक कुमार ने बताया कि मेरी कार्यशैली को देखते हुए युवा वर्ग बड़ी संख्या के साथ मुझ से जुड़ रहा है। जल्द ही संगठन को एक नया मोड़ देने के इच्छुक में हैं। जिसमें और भी विभिन्न मुद्दों पर कार्य किए जाएंगे। प्रदेश, जिला, ग्राम, के लोगों को जोड़ा जाएगा। जिससे जन समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके काफी मुद्दों पर चर्चा करते हुए चेयरमैन कार्तिक कुमार ने कहा कि इस रविवार कार्तिक कुमार चेयरमैन एवं उनकी पूरी टीम की ओर से हरिद्वार क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मंत्री, वरिष्ठ समाजसेवी, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, और विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को साथ बिठाकर अपने राज्य की विभिन्न समस्या पर चर्चा करना है। उन्होंने बताया कि काफी समय से हमारा देश बड़ी कठिनाइयों का सामना कर रहा है। हर तरह की समस्या दिखाई दे रही है। सरकार गंभीरता पूर्वक कोई भी कार्य करने के इच्छुक में नहीं है। काफी समय से हरिद्वार में देखा गया है कि फ्लाईओवर अभी तक पूरा नहीं किये गये। और 2021 में कुंभ आने की तादात पर है। उन्होंने बताया कि सड़के भी बहुत बुरी स्थिति में है। दुर्घटना प्रतिदिन देखी जा रही हैं। आसपास के लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। युवा वर्ग बेरोजगार है। इन सब मुद्दों का जल्द से जल्द निवारण होना आवश्यक है। इसके लिए हमने एक मीटिंग का आयोजन किया है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न मंत्री, प्रशासन के अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता साथ ही साथ युवा वर्ग के लोग मौजूद रहेंगे। सभी को सम्मानित करते हुए इन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हरिद्वार जिलाअध्यक्ष आर्यन गुप्ता ने कहा कि हमारी टीम सक्रिय है और जल्द से जल्द हम इन मुद्दों का निवारण करने का प्रयास करेंगे। समाजसेवी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि हम सबको अपने कार्यों से अलग थोड़ा थोड़ा समय सामाजिक कार्यों में देना चाहिए। जिससे हमारा देश एक अच्छे स्तर पर जाए और जन समस्या का समाधान निवारण भली-भांति हो सके। इस दौरान गुलबहार कुरैशी, शुभम गुप्ता, दीपक वर्मा, विकास, रवि, संदीप चौहान, अखिलेश गुप्ता, हनी पुंडीर आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours