हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोरोना महामारी के महाभयानक संकट की स्थिति में लॉक डाउन के चलते गरीब असहाय लोगों के लिए भोजन और राशन उपलब्ध कराने के सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को भी कोरोना ने नहीं वख्सा है। उदाहरण के तौर पर हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव हरवीर सिंह ने कोरोना आपदा के समय अदम्य साहस का परिचय देते हुए रात दिन गरीबों असहाय लोगों की मदद की और उन्हें भोजन व राशन उपलब्ध कराने कि सराहनीय कार्य कर अपना योगदान दिया था। वही साथ ही 2021 कुंभ की तैयारियों में भी बराबर प्रयत्नशील रहे। जिसके चलते कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हे आइसोलेट होना पड़ा। लेकिन वह मन से नहीं हारे, उनके आत्मबल के सामने कोरोना महामारी को घुटने टेकने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके आत्मबल व साहस को देखते हुए जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व ज्वालापुर विधायक प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने हरवीर सिंह सचिव को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। और गुलदस्ता भेंट कर उनके मनोबल को बधाई दी। आपको बताते चले कि सचिव हरवीर सिंह की उम्र को देखते हुए उनके जज्बा तारीफ ए काबिल है। क्योंकि 55 से ऊपर उम्र होने के बावजूद भी कई किलोमीटर प्रतिदिन दोड़ने वाले हरवीर सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours