हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। साईं राम ऑटो विक्रम मालिक, चालक कल्याण समिति यूनियन केबिन केयर रोशनाबाद का उदघाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रानीपुर विधानसभा के माननीय विधायक आदेश चौहान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता ऑटो महासंघ के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा की हम ऑटो चालकों को कोविड-19 के तहत हमें मास्क लगाकर रहना चाहिए और सैनिटाइजर भी रखना चाहिए। जिससे हम अपना बचाव कर सके साथ ही सभी ऑटो चालकों को यात्रियों के प्रति मधुर व्यवहार रखना चाहिए। यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार, महामंत्री प्रिंस लोहट, कोषाध्यक्ष विपिन घावरी अन्य सभी सदस्यों को नरेश शर्मा ने बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित हुए कार्यवाहक अध्यक्ष पवन अरोड़ा, महासंघ प्रवक्ता महामंत्री आदेश पंडित, राजेश भट्ट, पंकज चौहान,  सुदामा, सुंदर पाल राणा, इसरार, संदीप चिनालिया, विक्की, अशोक कुमार, राजेश, टीटू, आदि लोग उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours