हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के गोवर्धनपुर में बैठक का आयोजन आरोग्य भारती के अखिल भारतीय संगठन सचिव डॉ अशोक वाष्णेय ने मुख्य वक्तव्य में किया गया । डॉ वाष्णेय ने उत्तराखंड प्रवास के दौरान गोवर्धनपुर पंचायत के आसपास के लगभग 40 गांव के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । कोरोना काल में आरोग्य भारती द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए समाज में व्यक्ति परिवार समाज देश को किस प्रकार स्वस्थ रखा जा सकता है विषय पर अपना उद्बोधन दिया। लक्सर नगर के सरस्वती शिशु मंदिर  में एक अन्य बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लक्सर के आसपास के लगभग 50 गांव के आरोग्य भारती के कार्यकर्ता एवं संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। देर शाम जगतगुरु आश्रम कनखल में आरोग्य भारती के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। बैठक में भविष्य की रूपरेखा तय की गई आरोग्य भारती उत्तराखंड द्वारा कोरोना काल में समाज के लिए किए गए कार्यों हेतु समाज सेवकों को सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र दिए गए। इनमें समाज सेवी डा विशाल विशाल गर्ग महामंत्री व्यापार मंडल हरिद्वार, योगी रजनीश, आशुतोष शर्मा, ठाकुर विक्रम सिंह , डॉ रजनी गुप्ता आदि प्रमुख समाजसेवी एवं चिकित्सकों को आरोग्य भारती कोरोना योद्धा सेवा सम्मान से सम्मानित किया। बैठक में डॉ संजय त्रिपाठी डॉ अवधेश कुमार डॉ देवेश शुक्ला डॉ बालकृष्ण पवार, डा० गिरिराज गर्ग,  डॉ मयंक भटकोटी डॉ राजीव कुरेले आदि आरोग्य भारती के सक्रिय कार्यकर्ता साथ रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours