हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के ग्राम इब्राहीमपुर थाना पथरी के एक व्यक्ति ने दिनांक 14 सितम्बर को जिलाधिकारी हरिद्वार, डीआईजी गढ़वाल परिक्षेत्र, एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था को प्रार्थना-पत्र प्रेषित किया गया था, जिसमें उपरोक्त ग्राम के ही कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा उक्त ग्राम का माहौल खराब करने को लेकर प्रार्थना-पत्र प्रेषित किया गया था, क्योकि उपरोक्त ग्राम के कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग लगातार अपराध करते चले आ रहे है।

उपरोक्त आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ थाना पथरी में लगातार अपराध पंजीकृत होते चले आ रहे हैं, लेकिन थाना पथरी पुलिस के द्वारा अब तक उपरोक्त आपराधिक लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही अमल में नहीं लायी गयी है, जो आम समाज के प्रति पुलिस की गम्भीरता को दर्शाता है। कि पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसने के प्रति चिंतित हैं, या नहीं यदि पथरी पुलिस चिन्तित होती तो प्रार्थना-पत्र में उल्लेखित आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर गुंडा एक्ट में कार्यवाही अब तक अमल में ला चुकी होती लेकिन पथरी पुलिस द्वारा अब तक ऐसा नहीं किया गया, उपरोक्त आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध शिकायत कर्ता उच्च अधिकारियों से मिलकर कार्यवाही की मांग करेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours