हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौधरी को ज्वालापुर विधानसभा के विधायक सुरेश राठौर के द्वारा अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों मे खुशी का माहौल देखने को मिला है। सभी लोगों ने प्रदीप चौधरी के द्वारा क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यो की सराहना की है। आपको बता दे कि विधानसभा ज्वालापुर क्षेत्र में चुनावी मंथन शुरू हो गया है। जनप्रतिनिधियों ने लोगों से जन संपर्क साधना शुरू कर दिया है। राजनीतिक विचारधारा को देखते हुए सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने प्रतिनिधि क्षेत्र में बनाए हुए हैं। ताकि क्षेत्र से कोने कोने की समस्या उन तक पहुंच सके, इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौधरी का जनता के साथ जनसंपर्क और सेवा भाव का बढ़ता प्रचार प्रसार देखते हुए ज्वालापुर विधायक के खास प्रतिनिधि बनाए गए हैं। वही जब विधायक ज्वालापुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदीप चौधरी के जनता के बीच समन्वय व जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें मेरे द्वारा अपना क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है ताकि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का उत्तराखंड शासन के साथ आदान-प्रदान हो सके और शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं ऐसे प्रतिनिधियों के द्वारा जनता के बीच धरातल पर पहुंच सके। वहीं जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने विधायक सुरेश राठौर का तहे दिल से धन्यवाद किया। और कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ विधायक जी ने मुझे अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना है उस विश्वास को बरकरार कराते हुए मैं अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी के साथ निभाकर कार्य करूंगा। और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा, हर वक्त तत्पर रहूंगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours