हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक रोहिताश्व कुवंर ने कहाॅ प्रतिभा किसी बंधन में नही बांधी जा सकती है। समाज में सराहनीय कार्य करने तथा प्रशस्ति पाने वाले लोग राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है जिनका हम सबको सम्मान करना चाहिए। ये लोग ही आगे चलकर समाज का नेतृत्व करते है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभावान नागरिक सम्मान कार्यक्रम में अपनी प्रतिभाव के बल पर सम्मानित नागरिकों को सम्मानित किया गया। जिसमे गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ० शिवकुमार चौहान को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मार्गदर्शन में सामाजिक संस्था, शैक्षिक आगाज-गुणों से गुणवत्ता तक द्वारा स्मार्ट टीचर-2020 चुनते हुये सम्मानित करने पर प्रतिभावान नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। महासभा ने शिक्षाविद्व लोकेन्द्रपाल सिंह के पुत्र अवनीश प्रताप सिंह को आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर प्रोन्नत होने पर तथा उत्तम सिंह चौहान के छोटे पुत्र को हाईकोर्ट, उत्तराखंड मे विधि विशेषज्ञ के रूप में कार्य आरम्भ करने पर सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर यशपाल सिंह राणा, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ओ०पी० चौहान तथा गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो० भारत भूषण ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ओ०पी० चौहान ने कहाॅ कि प्रतिभावान लोग समाज की धुरी है। जिनके निर्देशन में समाज की भावी पीढी की प्रगति निर्भर है। प्रो० भारत भूषण ने कहाॅ कि प्रतिभा, संघर्ष एवं समर्पण की धूप मे उस वृक्ष के समान है जो दूसरों को शीतल छाया प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रेमसिंह राणा, योगेन्द्रपाल सिंह राठौर, महेन्द्र सिंह नेगी, अजब सिंह चैहान, एडवोकेट उत्तम सिंह चैहान, मनवीर सिंह, मदनपाल सिंह, धीरेन्द्र नेगी आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours