हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। आज लक्सर कोतवाली में पहुंचकर सीओ राजन सिंह एडिशनल एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में इस समय कोविड-19 महामारी के रूम में फैल रहा है, उन्होंने कहा जनता को जागरूक करने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आग्रह पूरे देश से है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग करें।
उनके द्वारा भी लगातार बचाव के सुझाव लगातार जनता जनता को दिए जा रहे हैं, और जनता को जागरूक किया जा रहा है। उसी क्रम में आज लक्सर कोतवाली में पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई है कि वह जनता को जागरूक करेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखेंगे मार्क्स का प्रयोग करेंगे तभी जाकर कोविड-19 महामारी से निजात मिल पाएगा उन्होंने हमारे चैनल के माध्यम से जनता से भी अपील की है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष तौर से ध्यान रखें और मार्क्स का प्रयोग करें।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours