हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के चांदपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत नए भवन निर्माण का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर नवीन भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को फल और मिठाई भी वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से छात्र- छात्राओं को फायदा होगा। 

पुराना भवन क्षीण होने से बच्चों को धूप और बारिश में बैठना पड़ता था। इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया। इस अवसर पर चांदपुर के ग्राम प्रधान नजाकत अली ग्राम बहादुरपुर जट के ग्राम प्रधान विकास कुमार, चंद किरण सिंह, समाजसेवी संदीप कश्यप, वरिष्ठ भाजपा नेता नकली सैनी, नवीन सैनी, अब्दुल सलाम, विद्यालय की प्रधानाध्यापक महिमा रानी, सहायक अध्यापक रीता प्रथम व रीता द्वितीय, भोजन माता पवित्रा एवं अन्य भोजन माता प्रवेश उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours