हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील के खानपुर विकासखंड की जोगा वाला ग्राम पंचायत की भूमि का गरीब ग्रामीणों के लिए कृषि भूमि के रूप में पट्टों द्वारा आवाटर्न होना है। जिसका प्रस्ताव ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास कर संस्तुति के लिये तहसीलदार कार्यालय भेज दिया। तहसीलदार ने तो प्रस्ताव को पास कर दिया, लेकिन मामले की भनक ग्रामीणों को लग गई और उन्होंने जैसे प्रस्ताव की जांच की तो मामला बहुत ही पेचीदा निकला। प्रस्ताव में करीब 65 लोग ऐसे निकली जो पंचायत से ही नही बल्कि जिले में भी निवास नही करते है। तीन लोग ऐसे है जिनकी मौत करीब 4 वर्ष पहले हो चुकी है। ग्राम प्रधान ने अपने भाई व बेटे को भी पट्टा आवंटन के लिये पात्र दर्शाया है। लक्सर उप जिलाधिकारी के पास शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों से हमने बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे गांव में जो जमीन के पट्टे आवंटन होने हैं उन्हें ग्राम प्रधान ने गलत तरीके से गलत लोगों को पात्र दर्शा कर आवंटन करने की कोशिश की है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने ऐसे लोगों को पात्र दर्शाया है जो पंचायत में तो क्या बल्कि जिले में भी निवास नहीं करते हैं ग्राम प्रधान ने अपने मृतक नाबालिग बेटे को भी भूमि पट्टा आवंटन का पात्र दर्शा दिया है इसके अलावा और भी 3 लोग ऐसे हैं जिनकी मौत करीब 4 वर्ष पहले हो चुकी है 65 लोग ऐसे हैं जो उत्तराखंड से बाहर रहते हैं ग्राम प्रधान अपने निजी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं ग्राम प्रधान हल्का लेखपाल आदि ने निजी स्वार्थ व धन के लालच में ऐसा किया है वही पूरे मामले को लेकर उपजिलाधिकारी पूरन सिंह राणा से बात की तो उन्होंने बताया कि जोगावाला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने एक शिकायत पत्र दिया है जिसमें ग्राम प्रधान पर गलत तरीके से भूमि के पट्टो के आवंटन करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया शिकायत पर सुनवाई करते हुए फिलहाल आवंटन पर रोक लगा दी गई है। मामले जांच के लिये कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आवंटन पर रोक लगा दी गई है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours