हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर मे प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी और प्रेमिका ने खाया जहर। जिस कारण 17 वर्षीय किशोरी ने तोड़ा दम वहीं युवक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवा दिया है। वही लक्सर कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया की सूचना मिली थी की पथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पदार्था मे एक लड़की और लड़के ने जहर खा लिया है। दोनों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से लक्सर के एक निजी हॉस्पिटल में लाया गया। जहां लड़की को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की मृतका के शव का पंचनामा पथरी पुलिस द्वारा भर पीएम के लिए भिजवा दिया गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours