हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के कंकरखाता गांव निवासी रविंद्र पुत्र खड़क सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया बीती 27 अगस्त को समय लगभग दोपहर 11:30 बजे वह अपने गांव में एक दुकान पर सामान लेने गया था, आरोप है तभी वहां पर गांव का ही सोनू पुत्र सतपाल आ गया और उसके साथ गाली गलौज कर दी, उसने विरोध किया, तो उसने उसके ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया, और दुकान में रखा सरिया उठाकर उसके ऊपर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया, शोर शराबा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और बामुश्किल उसको छुड़ाया। आरोप है वह जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours