हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्ण राज के आदेश अनुसार जनपद पुलिस ने लगातार अवैध शराब और नशे के विरुद्ध अभियान चला रखा है, जिसके क्रम में कनखल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जगजीतपुर से सदन मातृसदन चौक की ओर से आ रहे एक अभियुक्त गौरव पुत्र रवि कुमार निवासी बैरागी कैंप कनखल को एटर्नो स्कूटर संख्या UK 08 G 3620 पर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 96 पव्वे देशी पिकनिक मार्का शराब बरामद की गई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना कनखल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। और परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। पुलिस टीम में राजेंद्र रावत चौकी प्रभारी जगजीतपुर, म. का० आरती, म. कां० पूजा शर्मा मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours