हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भारत रत्न पूर्व राष्ट्रीपति के निधन पर शहर कांग्रेस सेवादल व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भूपतवाला के शालिग्राम गंगा घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवादल शहर अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा की कांग्रेस से सबसे योग्य और अनुभवी नेताओ में पूर्व राष्ट्रीपति प्रणव मुखर्जी रहे है, पांच दशक तक वो कांग्रेस के संकट मोचक के रूप में रहे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था बिना प्रणव के कोई मंत्री मण्डल बन ही नही सकता है। नितिन यादव ने कहा पूर्व राष्ट्रीपति देश में सबसे ज्यादा सात बार बजट पेश करने वाले इकलौते वित्त मंत्री थे। विपक्ष में भी इनकी स्वीकार्यता थी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार उन्हें अपना पितातुल्य बताया है। कांग्रेसी नेता मधुकांत गिरी व बलराम गिरी कड़क ने कहा हमें प्रणव मुखर्जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रणव मुखर्जी के निधन से धर्मनगरी स्तब्ध है। वह 2016  में गंगा सभा के शताब्दी वर्ष समारोह में परिवार सहित हरकीपोडी पर गंगा आरती में शामिल हुए थे। वो हरिद्वार दुबारा आना चाहते थे पर उनकी गंगा दर्शन करने की इच्छा अधूरी रह गयी।

युवा कांग्रेस शहर महासचिव शिव गिरी व राहुल प्रियंका गांधी बिर्गेट अध्यक्ष सन्नी मल्होत्रा कहा पूर्व राष्ट्रीपति प्रणव मुखर्जी के निधन  भारतीय राजनीती में एक युग का अंत हो गया। प्रणव दा इंदिरा गांधी के युग की आखरी कड़ी थे। उनका मूल्यांकन हमेशा एक ऐसे राजनेता के रूप में रहेगा जिनका जीवन पूरी तरह स्मरसत्ता और भारतीयता से ओतप्रोत था। श्रद्धांजलि देने वालो में युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, महानगर महासचिव आकास भाटी,सेवादल उपाध्यक्ष तरुण सेनी, महामंत्री अंकित शर्मा, सचिव पवन शर्मा, नितिन शर्मा, गौरव शर्मा, वेदांत उपाध्याय, मोनू राजपूत, शिव कुमार राजपूत, नरेंदर राजपूत, शुभम जोशी, करण सिंह राणा, पंकज चौबे, निरज पाल आदि उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours