हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। अयोध्या बाबरी केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने सभी 32 लोगों को बरी करने पर श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के व्यापारियों ने स्वागत करते हुए न्याय की जीत बताया है। श्री गुरु गोरखनाथ व्यापार मंडल के महामंत्री विशाल गोस्वामी के अनुसार अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को गिराए गए विवादित ढांचे के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले ने सत्य की एक बार फिर जीत करार दिया है। 32 लोगों को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा बरी किए जाने पर उन्होंने सत्यमेव जयते के नारें लगाएं। बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने 30 तारीख को  बाबरी केस में सभी 32 लोगों को 28 साल बाद बड़ी कर दिया। इस फैसले से यह तय हो गया कि अंत में जीत सत्य की ही होती है। विशाल ने कहा कि वे कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करता हूँ। गोरखनाथ व्यापार मंडल के  व्यापारी निकुंज सिंघल व उपाध्यक्ष ऋषभ गोयल ने कहा की बाबरी विध्वंस मामले में धर्म, सत्य एवं न्याय की जीत हुई है। 28 साल से चल रहे इस मुकदमे का विशेष जज एस.के. यादव ने अपने कार्यकाल का अंतिम फैसला सुनाते हुए कहा कि अयोध्या विध्वंस पूर्व नियोजित नहीं था। स्वागत करने वालो में श्री गुरु गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, संरक्षक राहुल शर्मा, मोहन दास गोस्वामी, धर्मपाल खिल्लन,तेजप्रकाश साहू, अमरीश शर्मा, विकास तंत्रीवाल, सिंधु बजाज, संजय त्रिवाल, बिट्टू, मन्नू सहित अतुल चौहान आदि उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours