हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी हरिद्वार ग्रामीण के कार्यकर्ताओं द्वारा हाथरस गैंगरेप की शिकार 19 वर्षीया युवती की सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत पर विरोध दर्ज किया। कार्यकर्ताओ ने कटारपुर ग्राम स्थित गौ रक्षक शहीद स्मारक पर एकत्रित होकर पीड़िता के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रधांजलि दी व दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रभारी यशपाल चौहान ने कहा कि जिस तरह से हाथरस की बेटी के साथ बर्बरता की गई है, वो दिल दहला देने वाली है। उस पर भी यूपी सरकार का रवैया हैरान करने वाला है। आम आदमी पार्टी यूपी सरकार से मांग करती है कि फास्टट्रैक कोर्ट के गठन करके दोषियों को 6 महीने के अंदर फांसी जी सजा दी जाए, साथ ही परिवार की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त परिवार को 50 लाख रुपये का मुवावजा देने की भी बात रखी गयी। इस अवसर पर संजू नारंग, सोमवीर सिंह, हुसैन आलम, दीपक कुमार, संदीप प्रजापति, इसरार, रहीस, दीपक, परवेज, काक्का, गुलजार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours