हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शिवलोक कॉलोनी में बीते रविवार को हुई मारपीट की घटना को लेकर क्षत्रिय संगठनो ने एकता दिखाते हुए आंदोलन का शंख बजा दिया है। संगठन ने महापंचायत कर आंदोलन का निर्णय लेते हुए हरिद्वार जिले के सभी क्षत्रिय संगठनों ने एक साथ आ कर डॉक्टर एच०के सिंह के आवास पर  पहुच कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस के द्वारा आज का वक्त मांगा था, दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर क्षत्रिय समाज ने महापंचायत करके एकजुट होते हुए आंदोलन करने की बात रखी। बैठक में बलराम चौहान संरक्षक क्षत्रिय समाज हरिद्वार, डॉ एच०के सिंह, श्रमिक नेता व वरिष्ठ नेता कांग्रेस राजवीर सिंह चौहान, यशपाल राणा अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, रविंद्र चौहान क्षत्रिय कल्याण महासभा हरिद्वार, जेबी सिंह अध्यक्ष भेल क्षत्रिय समाज, ठाकुर सचिन चौहान महामंत्री भेल क्षत्रिय समाज, हरि सिंह महामंत्री क्षत्रिय समाज हरिद्वार,पवन चौहान, भारत भूषण चौहान, सुरेश चौहान समाजसेवी, विवेक चौहान मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, पंकज चौहान सभासद, हरिओम चौहान सभासद,विरल चौहान, हितेश चौहान, राकेश चौहान, आशु, डॉ वीरेंद्र सिंह तोमर, शिव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours