हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट द्वारा नगर में बढ़ रहे डेंगू व कोरोना के प्रकोप को देखते हुए दवाई छिड़काव का कार्य प्रतिदिन कराया जा रहा है, जिस क्रम में आज पश्चिमी अंबर तालाब, पूर्वी अंबर तालाब, आवास विकास आदि में दवाई छिड़काव कार्य कराया गया। निगम के पर्यावरण मित्रों द्वारा कोरोना व डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया तथा पत्रक वितरित किए गए। मेयर गौरव गोयल द्वारा आमजन से अपील की गई की बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले।उच्च गुणवत्ता के मास्क का प्रयोग करें। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा बताया कि नगर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए नगरवासियों से अपील की, कि मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आवश्यक होने पर ही घर से निकले। दुकानों पर सामान खरीदते समय छः फीट की दूरी बनाए रखें। जब आप घर पर हैं तो अपने हाथों को अच्छी तरह बीस सैकेंड तक साबुन से धोएं एवं घर से बाहर होने पर सैनिटाइजर का प्रयोग करें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours