हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जिला कारागार पुरसाडी से 2 कैदी फरार हो गये थे। जिसके पश्च्यात जनपद पुलिस ने उक्त दोनों कैदियों की ढूंढ खोज की जा रही थी एवं जनपद में सभी स्थानों पर गाँव गाँव जाकर दोनों फरार कैदियों के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी के साथ साथ जानकारी होने पर पुलिस से सम्पर्क करने के लिए अपील की जा रही थी, एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गयी कि जिला कारागार से फरार कैदियों में से एक उन्हें दिखा है। वह उसका पीछा कर रहे हैं एवं उनके द्वारा बताया गया कि उनका नाम आनंद सिंह नेगी है। वह ग्राम पलेठी से हैं जिसके पश्च्यात पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुँची एवं घेराबंदी कर उक्त अभियुक्त को पकड़ा गया। फरार अभियुक्त को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम पलेठी के आंनद सिंह नेगी पुत्र श्याम सिंह नेगी, निवासी ग्राम पलेठी द्वारा बताया गया कि उनके गाँव में आए पुलिसकर्मियों से उक्त फरार कैदी के सम्बंध में जानकारी हुई एवं उनके द्वारा पुलिसकर्मियों द्वारा दिखाई गई, फ़ोटो के आधार पर अभियुक्त की पहचान की गयी। उससे पूछताछ की गई तो वह घबराहट में भागने की कोशिश की। उनकी फरार कैदी से हाथापाई हो गयी। कैदी खुद को बचा कर भाग निकला। जिसके पश्चयात उनके द्वारा पुलिस को उक्त सम्बन्ध में सूचना दी गयी लगभग 2 किलोमीटर उनके द्वारा उक्त फरार कैदी का पीछा किया गया। जिसके पश्च्यात पुलिस टीम पहुँची एवं अभियुक्त को घेराबंदी कर दबोचा गया। आंनद सिंह नेगी द्वारा किये गए इस कार्य की सभी पुलिसकर्मियों एवं ग्रामवासियों द्वारा प्रसंशा की, पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान को जब उक्त सम्बन्ध में जानकारी मिली तो उनके द्वारा भी आनंद द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रसंशा की गयी एवं जानकारी दी गयी कि आनंद द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिला कारागार से फरार 1 कैदी नवीन अभी भी फरार है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours