हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग कार्यालय हरिद्वार में 11 सितंबर 2020 आगामी सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसका आज कार्यालय पर पोस्टर विमोचन किया गया। जिसमें जिला संयोजक राहुल चौधरी, चिन्मय डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अमन कुशवाहा एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। यह अभियान 11 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान में ऑनलाइन सदस्यता छात्र और छात्राओं को दी जाएगी, जो कि निःशुल्क रहेगी। जिनमें उनके डाटा का भी विशेष ध्यान रखा गया ओर सदस्यता अभियान में 9th क्लास से ऊपर पड़ने वाले सभी छात्र इस सदस्यता को ले सकते हैं। हरिद्वार जिले का सदस्यता का लक्ष्य 10,000 है जिसमें रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, खानपुर, बहादराबाद और हरिद्वार नगर को अलग-अलग इकाइयों में बांट कर सदस्यता की रचना योजना बनाई गई है। इन सभी कार्यों में सदस्यता प्रमुख बनाया गया है, जिले और नगर का सदस्यता प्रमुख बनाए गए हैं, जिसमें विभाग सदस्यता प्रमुख मोहित चौहान, जिला सदस्यता प्रमुख राहुल चौधरी, हरिद्वार नगर के सदस्यता प्रमुख अमन कुशवाहा, बहादराबाद नगर की सदस्यता प्रमुख अमन चौहान, रुड़की के नगर संस्था प्रमुख जितेंद्र सैनी, लक्सर के नगर सदस्यता प्रमुख पारस चौधरी, भगवानपुर के सदस्यता प्रमुख अतुल सैनी व खानपुर के सदस्यता प्रमुख विनीत चौधरी सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय और इंटर कॉलेजों में ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक पहुंच कर उन्हें विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। विद्यार्थी परिषद की सदस्यता (WWW.ABVP.org) पर जाकर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours