(विभास सिन्हा) हरिद्वार। भेल के श्रमिक संगठन भेल श्रमिक संघर्ष यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा बृहस्पतिवार दोपहर को भेल के नगर प्रशासक से भेंट कर टाउनशिप की समस्याओं को लेकर वार्ता की गई एवं शीघ्र समाधान के लिए ज्ञापन प्रेषित किया गया। यूनियन के महामंत्री प्रशांत दीप गुप्ता ने बताया कि टाउनशिप में पूर्णता जर्जर हो चुकी गड्ढों व् जलभराव से युक्त सेक्टर 2, 3, 4 की सड़कों की शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण हेतु मुख्य ज़र्ज़र पड़े मार्गो से नगर प्रशासक नवीन लुनियाल को अवगत कराया गया। साथ ही टाउनशिप में वर्तमान कूड़ा कलेक्शन की प्रणाली के अंतर्गत उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए नगर प्रशासक से निगम की तर्ज पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था पर पुनर्विचार किए जाने हेतु पुरजोर मांग की गई, ताकि टाउनशिप को कूड़ा रहित कर और अधिक सुंदर बनाया जा सके तथा कूड़े को इधर उधर ना करते हुए कहीं दूर स्थान पर एकत्रित कर डिस्पोज़ किया जा सके। यूनियन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि नगर प्रशासक से लंबी चली वार्ता में अन्य मुद्दों पर जैसे टाऊनशिप मेंटीनेंस व्यवस्था में सुधार, टाउनशिप में पशुओं के विचरण पर रोक लगाने, मोबाईल इंटरनेट नेटवर्क समस्या का समाधान करवाने आदि विषयों पर भी वार्ता हुई, अंत में उनके द्वारा आश्वसन दिया गया कि सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का प्रयास उनके विभाग द्वारा किया जाएगा व् जल्द ही कूड़े के कलेक्शन की समस्या का समाधान करने हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे ताकि टाउनशिप को पूर्णतः स्वच्छ रखा जा सके।वार्ता में यूनियन के मुख्य पदाधिकारी विवेक सक्सेना, नितिन सिंघल, शिव कुमार बक्शी व सुधीर कुमार आदि शामिल रहे।
Home
हरिद्वार
हरिद्वार की गूंज: BSSU के पदाधिकारियों ने की भेल नगर प्रशासक से मुलाकात, कई समस्याओं से कराया अवगत, सौंपा ज्ञापन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours