हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। राम जन्मभूमि शिलान्यास के शुभ अवसर पर प्राचीन अवधूत मंडल के परम अध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज के सानिध्य में राम कथा व हनुमान चालीसा का आयोजन साध्वी विश्वेश्वरी देवी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। 

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यत्येन्द्रानंद गिरी ने कहा कि इस अभियान के लिए सन 1980 में चलाए गए अभियान में उन्होने भी अनेक सरकार की यातना और उत्पीड़न को झेला परन्तु कभी पीछे नहीं हटे। ऐसे आन्दोलनों के परिणाम स्वरूप आज यह सुअवसर देखने को मिला है। 

वहीं प्राचीन अवधूत मंडल के परम अध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहाॅ कि श्रीराम के नाम पर पूरा सन्त समाज किसी भी प्रकार के त्याग के लिए सदैव तैयार रहा है। उन्होने कहा कि श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मन्दिर के निर्माण से पूरी मानवता का उद्वार संभव है। 
वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के शहरी विकास एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के एक सौ तीस करोड देशवासियों की भावनाओं का आदर करते हुए 492 वर्षो से बहुप्रतीक्षित कार्य को पूर्ण करके जनमानस के हदय मे विशेष स्थान प्राप्त किया है। उन्होने प्रधानमंत्री के सामाजिक समरसता के भाव नर नारी मे भेदभाव बच्चों तथा चिकित्सकों की रक्षा को सामाजिक ढाॅचें की मजबूती का आधार बताया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि अनिल पुरी, जिला महामंत्री विकास तिवारी, राजकुमार एडवोकेट, मयंक गुप्ता, प्रमोद बांधी, करण मल्होत्रा, श्याम गोयल, अनु कक्कड़, सचिन भारद्वाज, नरेश शर्मा, कुलदीप मुनि, राजकुमार अरोड़ा, अशोक त्रिपाठी, संजना शर्मा, कुसुम गांधी, सपना शर्मा, रेनू अरोरा, बृजेश चैधरी, अनिमेष शर्मा, पुष्पराज कुशवाहा, दीपक टंडन, मुकेश कौशिक व संजीव त्यागी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत सुंदर आतिशबाजी द्वारा आकाश को रंग बिरंगी रोशनी से रोशन किया गया तथा प्रसाद वितरण सम्पन्न हुआ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours