हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। बहादुरपुर जट में जाहरवीर गोगा मेडी पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। विगत वर्षों में गोगामेडी पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष कोरोना वायरस को देखते हुए गोगामेडी समिति द्वारा दो दिवसीय मेले का आयोजन स्थगित किया गया। गोगामेडी समिति ने हवन यज्ञ कर विश्व से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जल्द मुक्ति की कामना की। इस अवसर पर संजय कुमार, धर्मेंद्र सिंह चौहान, राम कुमार पाल, भोली यादव, छोटेलाल, यशपाल चौहान, आलोक यादव, अमित पाल, संजय कुमार आदि समिति के सदस्य उपस्थित रहे। समाजसेवी, सांसद प्रतिनिधि और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने ईश्वर से आशा की कि कोरोना महामारी का समूल नाश होकर अगले वर्ष पहले की भांति मेले का आयोजन किया जायेगा। पंडित सतीश शास्त्री द्वारा हवन यज्ञ किया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours