हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की समस्या हो उसके लिए सार्थक प्रयास किए जा रहें हैं। सुनहरा-माधोपुर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण जलभराव की समस्या से जूझ रहे लगभग दस ग्रामसभाओं के नागरिकों को सहूलियत देने के उद्देश्य से मेयर गौरव गोयल आज मौके पर पहुंचे तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ ही सुनहरा रोड पर मलबे की दर्जनों ट्रॉलियां भिजवाई। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर वर्षा ऋतु में भारी जलभराव की समस्या होने से लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने आज यहां स्वयं पहुंचकर मलवा डलवाया, जिससे कि लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी वार्ता कर कहा कि निगम की ओर से जहां इस मार्ग पर तत्काल मलवा डलवाया गया है, वहीं इस मार्ग के निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र किया जाए। इस अवसर पर पार्षद मनोज कुमार, अमित धारीवाल, मोहम्मद जावेद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours