हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस के अवसर पर राष्टीय संस्कृत संस्थान देवप्रयाग के डायरेक्टर डॉ सुब्बारायडू को रक्षासूत्र बांधकर संस्कृत आयाम द्वारा प्रांत भर में रक्षासूत्र कार्यक्रम किए गए। प्रांत संस्कृत प्रमुख राहुल शर्मा ने कहा है कि आज संपूर्ण भारत वर्ष में रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस दोनों एक ही देन है। संस्कृत आयाम उत्तरांचल द्वारा इन दोनों को पूरे प्रांत भर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने नई शिक्षा नीति का समर्थन किया हैं और आशा किया कि शिक्षा नीति समस्त देशभर के विद्यार्थियों के लिए लाभदायक होगी। राहुल शर्मा ने कहा कि जो शिक्षा नीति देश के युवाओंको आत्मनिर्भर न बना सके, समाज और देश के विकास में अग्रणी भूमिका न निभा सके उसे बदलने में ही सभी का हित समाहित है। संस्कृत आयाम द्वारा यह सप्ताह संस्कृत सप्ताह दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पूरे सप्ताह में संस्कृत दिवस का कोई ना कोई कार्य अवश्य किया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours