हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतवर्ष की भूमि अध्यात्म एवं महापुरूषों की जननी है। इस भूमि पर अनेक युग पुरूष एवं धर्म प्रवर्तकों का अवतरण मानवता के कल्याण के लिए हुआ है। जीवन मे आदर्शो का स्थान सदैव सबसे ऊॅचा रहा है। आदर्श और मर्यादाओं का पालन करने के लिए हम सभी के चित्त में पुरूषोतम भगवान श्रीराम का स्मरण होता है। जिनका जीवन आदर्शो एवं मर्यादाओं से परिपूर्ण है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, हरिद्वार (उत्तराखंड) ने सभी धर्म सम्प्रदाय के लोगों से मार्मिक अपील की है कि वे भगवान श्रीराम की जन्म स्थली पावन नगरी अयोध्या मे भव्य राम मन्दिर निर्माण का भूमि पूजन 5 अगस्त को अपराहन 11:00 बजें से देश के यशस्वी एवं राष्ट्र ऋषि प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के कर कमलों द्वारा एवं संत समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न होना है। हिन्दू धर्म ग्रन्थों मे ऐसा प्रचलित है कि किसी श्रेष्ठ कार्य को करने के लिए कई दिन पूर्व से मानसिक स्मरण करने एवं सकल्प को दोहराने से कार्य की परम सिद्व होती है। इसी भाव को अन्तः करण मे रखते हुए आओं हम सभी धर्म स्वावलम्बी मानव इस दिवस के आगमन से पूर्व प्रतिदिन रात्रि में कम से कम एक दीया अपने घरों मे अवश्य प्रज्जवलित करें और रामधुन का गुणगान करे। सैकडों वर्षो की प्रतीक्षा के बाद हम सब को यह शुभ एवं पावन अवसर प्राप्त हो रहा है। हम सभी इसके साक्षी बने और पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के मर्यादित जीवन को अपनाने का संकल्प धारण करें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours