हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम क्षेत्र में हो रहे नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नाले के सफाई कार्यों को लगातार जारी रखा जाएगा, जब तक एक-एक नाला पूरी तरह से साफ नहीं हो जाता, तब-तक नाला गैंगकर्मी पूरी मेहनत एवं लगन से सफाई कार्य करते रहेंगे। रेलवे रोड स्टेशन पर चल रहे नालों की सफाई कार्य का मेयर गौरव गोयल द्वारा जायजा लिया गया तथा नाला गैंगकर्मियों को निर्देशित किया गया कि नालों की सफाई बेहतर ढंग से की जाए एवं नालों की तह तक सिल्ट को बाहर निकाला जाए, जिससे वर्षा का पानी आसानी से बाहर निकल जाए। इससे लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नाला सफाई कार्य लगातार किए जाने से जलभराव की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा चुका है, हालांकि अभी समस्या बाकी है, किंतु समय रहते बहुत शीघ्र इसपर काबू पा लिया जाएगा। लोगों को दशकों पुरानी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनका प्रयास है कि नगर को पूरी तरह से जलभराव मुक्त किया जाए तथा बेहतर नालों की सफाई के साथ-साथ नए नालों का निर्माण कार्य भी कराया जाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours