हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर मे डेंगू ड्राइव अभियान चलाया जहां-जहां नगर में डेंगू मच्छर फैलने की संभावनाएं नजर आई वहा से नगर को सैनिटाइज किया गया और लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक भी किया गया जहां पर लोगों द्वारा लापरवाही नजर आई उनके खिलाफ कार्रवाई कर चालान काटे गए एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया हरिद्वार जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार डेंगू महामारी को देखते हुए नगर में जहां डेंगू मच्छर के फैलने की संभावनाएं हैं ऐसी जगह को सेनीटाइज कराया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने बताया इसके अलावा जहां पर लापरवाही दिखाई दे रही है उन लोगों पर पेनल्टी भी लगाई जा रही है वही नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गोहर हयात का कहना है डेंगू के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश से जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि डेंगू के प्रकोप को देखते हुए जागरूक अभियान चलाया जाए उसी क्रम मे जागरूक अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने बताया नगर में जहां-जहां लीक जगह है और डेंगू मच्छर का लारवा पैदा होता है वहां छापेमारी कर उसे नष्ट करा जा रहा है और नगर को सैनिटाइज किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours