हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। खानपुर ब्रह्रमपुर निवासी शुगम गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 4 अगस्त को समय दोपहर 1:00 बजे वह अपनी दुकान को बंद कर खाना खाने के लिए घर पर गया था खाना खाने के बाद जब वह अपनी दुकान पर आया तो देखा चोरी से दुकान के ताले तोड़कर गांव के ही कुंवर पाल पुत्र धनीराम शिवम ,रेशम, अभिनेश, पुत्रगण कुंवरपाल ने दुकान में रखे लगभग चार लाख के सामान चोरी कर ले जा रहे थे आरोप है रोकने पर दबंगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी शोर-शराबा सुनकर गांव के लोगों ने मेरी जान दबंगों से बचाई आरोप है वह जाते जाते दुकान का सारा सामान और दुकान में रखा 50,000 की कीमत का फर्नीचर भी तोड़कर ले गये और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए उन्होंने तहरीर में बताया मेरे परिवार का इसी दुकान की बाबत ये दबंग लोग पहले भी मेरे और मेरे पिता के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें दे चुके हैं जिन का मुकदमा माननीय न्यायालय में विचाराधीन है वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया दबंगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours