हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। क्सर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बसेड़ी खादर गांव में शुद्ध पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। जिसको लेकर ग्राम वासियों ने गांव में बने ओवरहेड टैंक पर पहुंचकर ग्राम प्रधान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए है। ग्रामीणों का आरोप है ग्राम प्रधान ने अपनी तानाशाही के चलते पानी की टंकी को बंद कर दिया है। छह-सात महीनों से ग्रामीण हेडपम्पो का दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। जिसे पीकर गाँव के बच्चे और बड़े बीमार हो रहे हैं। मगर ग्राम प्रधान इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और अपनी तानाशाही पर उतारु है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि जल्द ग्राम प्रधान द्वारा शुद्ध पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं कराया गया, तो वह सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतर कर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours