हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर के विकास कार्य संपन्न कराने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी है और नगर वासियों की सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए वे स्वयं मौके पर जाकर इसका निस्तारण भी करेंगे। उक्त् बातें मेयर गौरव गोयल ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के समीप बनने वाली सड़क तथा मंदिर के सौंदर्यकरण के शुभारंभ अवसर पर कहीं। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने मंदिर में दर्शन किए तथा पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि नगर का विकास कराना उनकी प्रथम प्राथमिकता है तथा क्षेत्र में जहां भी सड़क एवं विकास कार्यों की आवश्यकता है,वे उसको पूरा कराने के लिए प्रयासरत हैं।पार्षद दया शर्मा, प्रतिनिधि जेपी शर्मा ने कहा कि वह अपने वार्ड के विकास के लिए कृत संकल्प है तथा वार्ड को सुंदर बनाने के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहे हैं। पक्की सड़क नाली निर्माण तथा सौंदर्य करण के अन्य कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा।इस मौके पर आलोक सैनी, पंडित अनुराग कौशिक, सार्थक गोयल, विनीत, नवीन तथा नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours