हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भूपतवाला बैरियल पर चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक योगेंद्र गंगवार के द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन गाय और एक बछड़ा जोकि तस्करी करके ले जाया जा रहा था पकड़ा गया। छोटा हाथी जिसका नंबर यूके 17 सीए 2180 में इन गाय और बछड़े को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था, पकड़े गए अभियुक्त अमजद उर्फ तोपची पुत्र नसीम निवासी ग्राम बढेडी राजपूतान थाना बहादराबाद हरिद्वार जो मौके से फरार हो गया था, इसके संबंध में थाना कोतवाली हरिद्वार के द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 397/20 धारा 3/6/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम व 11 (घ ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, यह अभियक्त तभी से फरार चल रहा था, जिस पर एसएसपी हरिद्वार के द्वारा 1500 रुपए के इनाम की घोषणा और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई, जिसके द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त टोप्सी को मंत्री जी आरटीओ चौक थाना कोतवाली नगर हरिद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया, जो माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा, पुलिस टीम में अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार उपनिरीक्षक नंदकिशोर गवार्डी कोतवाली हरिद्वार, उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल जितेंद्र कोतवाली नगर हरिद्वार।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours