हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जहां कोरोना महामारी की आपदा में भी लोगों में भगवान के जन्मोत्सव पर्व कृष्ण जन्माष्टमी पर उत्साह में कमी नजर नही आई। हरिद्वार धर्मनगरी में विभिन्न-विभिन्न कालोनियों मे लोगों ने घरों मे उत्साह के साथ भगवान कृष्ण के बाल रूप की झांकियाॅ सजाकर झूला झूलाया।
नंद घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाला की गूंज के साथ लोगों ने भगवान को भोग लगाया। हरिद्वार क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में लोगों ने घरों में छोटे-छोटे बच्चों को राधा-कृष्णा की मनमोहक झांकियाॅ सजाई। वही शिवलोक कॉलोनी में एक अनूठा नजारा देखने को मिला।
वहीं हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत शिवालिक काॅलोनी में ही 9 माह की बच्ची तनवी चौहान को भगवान के बाल रूप में उसकी माता मानसी चौहान ने मनमोहक पोशाक से सजाकर झूला झूलाया। बाल रूप के दर्शन करके माता, पिता व पूरे परिवार में खुशी का ठिकाना नही था।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours