हरिद्वार की गूंज (24*7)


(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के समाजसेवी एडवोकेट पंकज गुप्ता ने आज भारतीय रेलमंत्री को ज्ञापन भेजकर लक्सर जंक्शन रेलवे स्टेशन के दोनों और शीघ्र सड़क निर्माण कराए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन पत्र भेजा है। जिसमें अवगत कराया गया कि उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल में हरिद्वार जिले के लक्सर जंक्शन रेलवे स्टेशन का गठन 1866 में हुआ था। यह उत्तराखंड राज्य का सबसे लंबा प्लेटफार्म है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शासन काल और देश की आजादी के पश्चात से आज तक रेलवे स्टेशन के दोनों ओर रेलवे स्टेशन जाने के लिए मुख्य मार्ग का रास्ता कच्चा पडा हुआ है। जहां आए दिन जलभराव की भारी समस्या रहती है। जिसको पक्का बनवाने के लिए क्षेत्र की आम जनता वर्षों से मांग करती आ रही है। लेकिन पिछली सरकारो के जनविरोधी तथा खराब रवैया के कारण जनता के मांग पत्र को कचरे के डिब्बे में डाल दिया गया और वर्तमान सरकार से भी यहां की जनता काफी समय से मांग कर रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours