हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर क्षेत्र के अलग-अलग जगहो से गशत के दौरान 15 लीटर कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को धर दबोचा है। कोतवाल हेमेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी सन्दीप पुत्र विरम सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी मौहम्मदपुर बुजुर्ग को गांव मखियाली से पीतपुर गांव की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। वही दूसरी ओर सप्पड पुत्र जग्गे उम्र 45 वर्ष सौपरी गांव निवासी को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया दोनों आरापियों के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours