हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि डेंगू जैसी बीमारी से बचाव के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ स्वयं के प्रयास भी आवश्यक हैं। सोलानीपुरम स्थित डेंगू से बचाव के उपाय तथा जागरूकता कार्यक्रम के तहत मेयर गौरव गोयल ने स्थानीय वासियों को पंपलेट के माध्यम से डेंगू जैसी बीमारी से बचने के उपाय बताएं तथा लोगों को जागरूक किया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि अपने घरों के गमलों तथा अन्य खुले स्थानों पर पानी एकत्रित ना होने दें,जिसमें डेंगू के मच्छर के पनपने की संभावना रहती है। घरों के आसपास विशेष सफाई रखें तथा गंदगी नहीं फैलने दें।उन्होंने कहा कि नगर निगम भी स्वच्छता को लेकर पूरी तरह से गंभीर है और प्रतिदिन निगम द्वारा प्रत्येक मोहल्ले में कूड़ा वाहन पहुंचाता है। स्थानीय लोगों को चाहिए कि वह अपने घरों का कूड़ा निगम के कूड़ेदान में ही डालें।मुख्यमंत्री द्वारा आदेशित कार्यक्रम प्रत्येक रविवार डेंगू से बचाओ कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों के घरों में जाकर डेंगू के प्रति जागरूक किया तथा डेंगू एवं मच्छरों से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव भी किया। पार्षद देवकी जोशी व रमेश जोशी ने कहा कि वह अपने वार्ड के लोगों की समस्याओं के लिए चोबीसों घंटे सेवा करने को तत्पर हैं। अपने वार्ड को डेंगू से बचाव, स्वच्छता एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर अनेक वार्ड वासी मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours