हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। राज्यसभा के पूर्व सदस्य वरिष्ठ पत्रकार ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर एडिटर्स कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व बंधु गुप्ता की अस्थियां आज वैदिक विधि विधान के साथ हरिद्वार के वीआईपी घाट गंगा में विसर्जित की गई। उनके भतीजे राजीव गुप्ता ने अस्थि विसर्जन की क्रिया को संपन्न कराया। पुरोहित विनय झा के दिशा निर्देशन में पंडित बबलू गुरू ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न किया। 93 साल की उम्र में दिल्ली में 21 जून को उनका निधन हो गया था। वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली के संस्थापक थे और 6 साल तक प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य रहे। हवा में उड़ने वाले बैलून को वे भारत में लेकर आए थे और उसकी प्रतियोगिता उन्होंने शुरू करवाई थी। वे बैलूनिक क्लब ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष थे। इस अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष दीपक नौटियाल, प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री अमित कुमार गुप्ता, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विकास चौधरी, विमल चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर निगम हरिद्वार में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार अग्रवाल गुड्डू, समाजसेवी रवीश भतीजा, अनिल अरोड़ा, आदित्य चौधरी, कपिल चौधरी समेत कई लोगों ने अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की और विश्व बंधु गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विश्व बंधु गुप्ता का हरिद्वार से विशेष लगाव था। उनकी माताजी कनखल की रहने वाली थी। इसलिए वे अक्सर कनखल आया जाया करते थे। प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष दीपक नौटियाल ने कहा कि विश्व बंधु गुप्ता एक महान पत्रकार थे। जिन्होंने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई थी। वह हमेशा पत्रकारों के हित की लड़ाई लड़ते थे। और आज सुबह विश्व बंधु गुप्ता का अस्थि कलश दिल्ली से उनके भतीजे राजीव गुप्ता, भांजे डॉक्टर शिशिर नारायण, निजी सचिव अनिल चोपड़ा, शत्रुघन यादव, दीपक संजय सरदाना हरिद्वार वीआईपी घाट लेकर पहुंचे। जहां गंगा के तट पर अस्थि विसर्जन क्रिया संपन्न कराई गई और ननिहाल में आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours