हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। पुलिस गश्त के दौरान मुंडा खेड़ा कला गांव से इस्माइलपुर जाने वाले मार्ग पर पहुंची तो, मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि पीर बड़ी मजार के पास जो पुलिया है, उसके बगल में एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब के साथ मौजूद है, मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देख गन्ने के खेत का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान आरोपी ने अपने हाथ में ली अवैध कच्ची शराब को मौके पर ही फेंक दिया, वही कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया की गश्त के दौरान मुंडाखेड़ा कला से इस्माइलपुर जाने वाले मार्ग पर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश की, मगर वह शराब को फेंक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया की मौके से 7 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, और फरार अभियुक्त नरेश पुत्र संभल निवासी अकोडा खुर्द के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours