हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार में भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार दिये और उनकी सदा उम्र रक्षा करने का संकल्प लिया। हरिद्वार में स्थित अनन्या चौहान ने अपने भाई कोविद चौहान की कलाई पर राखी बांध कर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए यह कहा है कि देश के सभी भाई-बहन इस त्यौहार को उत्साह के साथ मनाते हैं, इस साल भी हम हमेशा की तरह रक्षाबंधन मना रहे हैं बस एक मंत्र का पालन करना है " दूरी है जरूरी"। दूरी का मतलब दूर रहना है परंतु दिल से जुड़े रहना है, एक दूसरे से दूर रहकर हमें अपनी और अपनों की रक्षा करनी है, अपने समाज और अपने देश की भी रक्षा करनी है। वहीं कोविद चौहान ने अपनी बहन अनन्या चौहान को राखी के त्यौहार पर कई उपहार दिए और सदा उम्र उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया और ईश्वर से यही प्रार्थना की कोरोना काल शीघ्र समाप्त हो और सब कुछ सामान्य हो। कोरोना काल की वजह से राज्यो ने बनाई गाइडलाइन के चलते कई बहने अन्य प्रदेश और शहरो से अपने भाइयों के पास नहीं आ सकी और उन्होंने फोन करके ही अपने भाइयों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours