हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। उत्तराखंड में तीलू रौतेली को झांसी की रानी की संज्ञा दी जाती है। इन्हीं के नाम पर हरिद्वार में हिन्दू जागरण मंच की ओर से तीलू रौतेली जयंती का कार्यक्रम किया गया। जिसमें कनखल थाने में मौजूद महिला उपनिरीक्षक अनिता शर्मा व महिला उपनिरीक्षक हिमानी रावत को कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। अनिता शर्मा और हिमानी रावत को हिन्दू जागरण मंच की प्रदेश अध्यक्ष एवं एडवोकेट रेणु (डोली) उपाध्याय और महामंत्री पूजा वालिया ने सम्मानित किया गया। जिस प्रकार से अनिता शर्मा औऱ हिमानी रावत अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए अपने फर्ज को पूरा करती है, उसे देखते हुए स्थानीय लोगो के आंखों के तारे बनी हुई है। धूप, वर्षा में आगे बढ़कर उनका अपने कर्त्तव्यों का निर्वाहन करना बहुत ही सराहनीय हैं। थाने में आये पीड़ितों के साथ शालीनता से पेश आकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसका समाधान करना भी प्रशंसनीय हैं। महिला उपनिरीक्षक अनिता शर्मा को उनके अच्छे आचरण के लिए पहले भी कई संस्थाए सम्मनित कर चुकी है। अनिता शर्मा सामाजिक कार्य मे भी अपना योगदान देती रहती है, लोकडॉउन में फँसे लोगो को भी अनिता शर्मा ने अपनी तरफ से खाना खिलाने के अतिरिक्त काफी मदद की गई। जिसके लिये उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours