हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पूर्व में आयोजित अखाड़ा परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर राम मंदिर निर्माण आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय डॉ. अशोक सिंघल को भारत रतन दिए जाने की मांग का समर्थन करते पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा राम मंदिर निर्माण के आंदोलन को सही दिशा दिखाने वाले अशोक सिंघल थे, संतो की न्यायसंगत मांगों का संज्ञान लेकर भारत सरकार को शीघ्र ही अशोक सिंघल को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा किया जाना उन तमाम देवतुल्य राम मंदिर निर्माण के आंदोलनकारियों की जन भावनाओं का सम्मान होगा। उन्होंने यह भी कहा राम मंदिर निर्माण के आंदोलन की शुरुआत महान संतों के सानिध्य में धर्म की अध्यात्मिक नगरी हरिद्वार से की गई थी और विश्व भर में हिंदुत्व, सनातन को जगाने के लिए स्वर्गीय अशोक सिंघल द्वारा देश ही नहीं अपितु विश्व भर में राम राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदुत्व को जागरूक किया था। आज एक और जिस प्रकार से राम मंदिर निर्माण किया जा रहा है वहीं दूसरी और राम मंदिर निर्माण के पुरोधा अशोक सिंघल को भारत रत्न दिए जाने की मांग का सामाजिक संगठनों की ओर से पूर्ण समर्थन करते हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours