हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के प्रकोप को मध्यनजर रखते हुए उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा चलाया जा रहा सैनिटोजेशन पखवाड़ा पिछले 5 दिनो से लगातार हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में जारी है। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के जिला युवा अध्य्क्ष शेखर सतीजा के नेतृव में चलाया जा रहा ये अभियान अभी तक ज्वालापुर के सभी मुख्य बाजारों एवं मुख्य कॉलोनी से होते हुए आज कनखल कृष्णा नगर विष्णु गार्डन, हिमगिरि विहार, गंगोत्री स्ट्रीट, अरिहंत विहार व भैरव मंदिर कॉलोनी में चलाया गया। 

शेखर सतीज़ा ने बताया कि यह अभियान हमारी संस्था द्वारा बिना किसी सरकारी मदद के लगातार 5 दिन से चलाया जा रहा है और 10 दिन और चलेगा। छिड़काव के साथ साथ लोगो को बचाव हेतु जागरूक भी किया जा रहा है क्योंकि अब बढ़ते महामारी के प्रकोप को लोगो की जागरूकता ही बचा सकती है। आज का सैनिटाइजेश अभियान केशव तनेजा, भुवन महेंद्रु, मनीष टुटेजा, मोहित अरोड़ा, देवेन्द्र खत्री, गगन धीरज चंदोक, गगन चंदोक, राजुकमार शर्मा आदि के निर्देशन में हुआ है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours